Thursday, August 26, 2021

 

तालिवान और हम


    हम उन तमाम तालिवान भाइयों का शुक्रियादा करते हैं जिन्होंने अब तक किसी निर्दोष नागरिकों को किसी प्रकार की नुकसान न की हो, चाहे वो हिन्दू हो मुसलमान हो या किसी भी धर्म से ताल्लुक क्यों न रखता हो | सब को जीने का अधिकार है |  ईश्वर ने, गॉड ने, अल्लाह ने या कहें  भगवन ने इस धरती पर हम सब को किसी नेक कार्य के लिए भेजा है | यह जीवन हमें एक ही बार मिलती है उसे जिओ और जीने दो | ईश्वर ने जीवन दिया है इसे हम ख़ुशी ख़ुशी जी लें तो कितना आनन्द मिलेगा | इस खून खराबे में क्या रखा है | जीवन देने वाले तो एक ही हैं | उनके रूप भले ही अनेक हैं | फिर आपस में खून खराबा क्यों ? अब आप शांति का रास्ता अख्तियार करें और सभी को अपने-अपने ढंग से जीने दें | चाहें वो किसी भी धर्म की महिलाएं हों हिन्दू हों मुसलामन हो शिख हो या फिर इसाई हो सबको आज़ादी दें |

     दुनियां बदल रही है अपने आपको बदलती हुई दुनियां के साथ चलें| हाँ ये बात सही हैं की महिलायों पर आप जयादा ध्यान दे रहे हैं | लेकिन जब तक समाज में महिलायों की भागीदारी नहीं होगी देश का विकास नहीं हो सकता | इसलिए महिलायों को भी देश की मुख्य धारा से जोड़े तभी आपका देश आगे बढ़ेगा | प्रत्येक दिन एक नेक कार्य अवश्य करें एक अपने लिए और एक दूसरों के लिए | आप यथाशिघ्र अपनी सरकार कायम करें अपने देश की बिगरती हुई हालत को ध्यान में रखते हुए लोगो तक आवश्यक सामानों की मुहैया कराबें | किसी को घर में खाने का अनाज नहीं है तो किसी को अनाज खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं | इस आपात स्थिति में कम से कम दुकाने खोलने की व्यवस्था करें | जिस देश का जो भी प्रोजेक्ट आपके देश में चल रहा हो उन्हें पुनः निमंत्रण दें | उन्हें सुरक्षा के साथ उन्हें काम करने दें | जरुरत पड़े तो उनसे विनती करें और हाथ पैर जोड़ने भी पड़े तो उन्हें अपने देश में बुलाएँ | तभी आपका देश विकास करेगा और आपका देश आगे बढेगा | अगर आप अपने वादों के हिसाब से चले तो दुनियां के तमाम देश आपको मान्यता देगा | लोगों के अन्दर २० साल पहले वाला तालिवान का डर सता रहा है, इसलिए लोगों का पलायन हो रहा है | बन्दुक के नोक पे किसी का दिल नहीं जीता जा सकता है | आप बिना बन्दुक लोगों के घर घर जाएँ और उनसे अपील करें | उन्हें जरुरत का सामान मुहैया कराएँ | देखेगे आप पर लोगों का विश्वास होना शुरू हो जायेगा | आप पुराने सरकार के अनुभवी लोगों को आमंत्रित करें और उनसे अपने देश के मुख्य धारा में शामिल करें | जिससे लोगो का विश्वास और आपके ऊपर बढेगा | आप तमाम पडोसी मुल्कों से दोस्ताना समबन्ध स्थापित करें और अपने व्यापर को फिर से कायम करें जिससे आपके पास रेव्नु आना शुरु हो जायेगा |

     आपके देश में जिस जिस देश का डिप्लोमेट था उन्हें फिर से बुलाएँ और उन्हें स्वत्रंत रूप से कार्य करने दें | अपने देश में पर्यटक को बढ़ावा दें | जिससे आपके पास धन का आना शुरू हो जायेगा | हो सकता हो आपको सरकार चलाने का अनुभव न हो तो देश के अनुभवी व्यक्तियों को भी मौका दें | जब सब कुछ नार्मल हो जाये तो अपने देश में लोकतंत्र स्थापित करें | कानून व्यवस्था को कायम करने के लिए अपने परोसी देश जैसे भारत को आमंत्रित करें उनसे अपने संविधान बनाने में काफी सहयोग मिल सकता है | हम या नहीं कहतें हैं की अमेरिका आपका दुश्मन है | आप उनसे सहयोग की अपील करें, रशिया को आमंत्रित करें जापान, ब्रिटेन फ़्रांस जर्मनी अवाम उन तमाम देशों से सहयोग मांगें|

चाइना और पाकिस्तान को भी इग्नोर न करें उनसे भी सहयोग के लिए दोस्ती का हाथ बढ़ाएं | इसके अलावे और भी परोसी देश होंगें उनसे भी अपील करें | अपने देश के तमाम नागरिकों को सुरक्षित करें | आतंकवाद को न पनपने दें | आतंकवाद का कोई न तो कोई धर्म होता है न ही कोई मजहब उनसे दूर रहें |

आशा करता हूँ मेरा ये लेख आपको पसंद आया हो तो इसे like Subscribe और Share अवश्य करें |

How to Learn Hindi

 Lesson-1 Today we are going tell about how to learn hindi who don't know to read and  write Hindi. You know vey well there are 26 lette...